फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का बढ़ता खतरा, नहीं मान रहे लोग

विज्ञापन
किसी को कोरोना का भय नहीं, बाजार में उमड़ी भीड़। मास्क न सामाजिक दूरी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने शनिवार से कर्फ्यू का एलान कर दिया। रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा, लेकिन इससे वायरस फैलने से रोकने में कितनी कामयाबी मिलेगी उसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, दिन भर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग मास्क और दो गज की दूरी को भूल गए हैं। दुकानदारों के साथ खरीदार भी न तो एहतियात बरत रहे हैं और न ही गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अभी जिले में ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने की तैयारियों में जुट गया है। विशेषज्ञ साफ कर चुके हैं कि वायरस कई गुना तेजी से फैलता है। इसके बाद भी हर स्तर पर लापरवाही हो रही है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर रात्रि कर्फ्यू के साथ शादी समेत विभिन्न आयोजनों को लेकर गाइड लाइन और सख्ती को कहा है। इस बीच शुक्रवार को भी बाजारों में भीड़भाड़ कम नहीं हुई। दुकानदारों के साथ खरीदार भी गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए दिखे। गौर करने वाली बात यह है कि राजनीतिक सभाओं में भी मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। दो गज की दूूरी को भी दरकिनार किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले रोगी भी मास्क और दो गज की दूरी को दरकिनार कर रहे हैं। रात्रि कर्फ्यू को लेकर व्यापारियों से बात करने पर व्यापारियों का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू से ज्यादा जरूरी है मास्क ओर दो गज की दूरी को दिनचर्या का हिस्सा बना लेना। ऐसा करने से ही वायरस फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा-गाइड लाइन का सख्ती से पालन हो
कोरोना की पहली लहर के दौरान लंबा लॉकडाउन लगा था। इसके बाद भी दूसरी लहर ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। यह लापरवाही का ही नतीजा था। अब ओमिक्रॉन के साथ तीसरी लहर का भी खतरा है। आम लोगों के साथ व्यापारियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि गाइड लाइन का पालन करें। ऐसा करते ही कोरोना को हराया जा सकता है।
- हरि अग्रवाल
रात्रि कर्फ्यू से कोई फायदा होने वाला नहीं है। पुलिस को रात्रि कर्फ्यू के नाम पर लोगों को परेशान करने का लाइसेंस मिल जाएगा। सर्दियों के सीजन में रात में 11 बजे के बाद घरों से वे लोग ही निकलते हैं जिनको कोई बेहद जरूरी काम होता है या फिर कोई इमरजेंसी होती है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि गाइड लाइन का पालन हो।
-अनिल गुप्ता
टीकाकरण की रफ्तार सही है, लेकिन इसके बावजूद काफी ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहली डोज ही नहीं ली है। इससे ज्यादा संख्या ऐसे लोगों की है जो दूसरी डोज लेने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे। दो गज की दूरी के पालन के साथ मास्क का इस्तेमाल आदत में शुमार करना जरूरी है।
-अनुपम गुप्ता
व्यापारियों से सचेत रहने व संयम बरतने की अपील की है। साथ ही शासन व प्रशासन से भी अपेक्षा करते हैं कि मात्र व्यापारी वर्ग पर ही सख्ती न बरते बल्कि एक समान नियमों का पालन कराएं। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव के लिए व्यापारी गाइडलाइन का पूरे मनोयोग से पालन करें। ग्राहकों से भी इसका पालन कराने को प्रेरित करें। व्यापारी हर मुसीबत में सदैव बढ़ चढ़कर सेवा करते आए हैं।
- कृष्णऔतार, नगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बिसौली
कोरोना को लेकर रात्रिकालीन कर्फ्यू से कोई खास फायदा नहीं होगा। रात में लोग ज्यादा निकलते भी नहीं हैं। लॉकडाउन भी बचाव का कोई खास विकल्प नहीं है। इसके लिए आवश्यक है कि दुकानदार कोरोना से बचाव के लिए अभी से सतर्क हो जाएं। दो गज दूरी और मास्क का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। ऐसा किया जाता रहा तो कोरोना नहीं फैलेगा।
- मुरली मनोहर सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष, उझानी
- बिल्सी नगर के सभी व्यापारियों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे ताकि वे कोरोना की चपेट में आने बच सकें। पूर्व में नगर के कई व्यापारी कोरोना में जान गवां चुके हैं। वह सभी व्यापारियों से अपेक्षा करेंगे कि वह कोरोना के नए वैरिएंट से सतर्क रहें। क्योंकि सावधानी ही इससे बचाव का सबसे बेहतर तरीका है।
- सुधीर सोमानी व्यापारी नेता, बिल्सी
- अभी शासन से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। जो गाइडलइन मिलेगी, उसे पूरी तरह लागू कराया जाएगा। ओमिक्रॉन व कोविड का कोई केस जिले में नहीं है। फिर भी लोगों को दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए। मास्क भी अनिवार्य तौर पर लगाएं। बाजार व अन्य स्थानों पर भीड़ लगाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें