फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने मासूम को बचाया: रात में सात साल के बच्चे को उठा ले गए बदमाश, रास्ते में घेरा तो छोड़कर भागे

Mon, 09 Sep 2024 10:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में अपहरण का मामला सामने आया है। घर में सो रहे सात साल के बच्चे को बदमाश उठा ले गए। दो किलोमीटर दूर गांव गिलटैया के पास बदमाशों को कुत्तों ने घेर लिया। भौंकने पर ग्रामीण जाग गए। इससे बदमाश बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में अपहरणकर्ताओं ने शनिवार की रात सात साल के एक बालक को सोते समय चारपाई से उठा लिया और फरार हो गए। दो किलोमीटर दूर पास के गांव गिलटैया से गुजरते समय वहां अपहर्ताओं को कुत्तों ने घेर लिया और भौंकना शुरू कर दिया। इससे वहां ग्रामीण जाग गए। इस पर अपहर्ता बच्चे को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे को तो परिजन के सुपुर्द कर दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की जहमत नहीं उठाई। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उसहैत क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि रात में वह पत्नी व सात साल के बेटे बादल के साथ घर के बाहर आंगन में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे आंख खुली तो देखा कि बेटा बादल चारपाई पर नहीं था। पत्नी को जगाया और घर में तलाशा। बच्चा गायब होने की खबर दिन निकलते ही ग्रामीणों समेत आसपास के गांव तक पहुंच गई। इस दौरान पता चला कि पास के गिलटैया गांव में एक बच्चा मिला है। पुलिस ने थाने बुलाकर बच्चे को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

गिलटैया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अपहरणकर्ता जब बच्चे को ले जा रहे थे तो उन्हें देखकर कुत्ते भौंकने लगे। इस पर वह बच्चे को गिलटैया गांव में ही छोड़कर चले गए। गांव के ही संजीव पुत्र नौरंग ने कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा। दरवाजे के बाहर एक बच्चा रोता हुआ मिला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को सौंपा बच्चा 
बालक की हालत को देखकर संजीव ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने संजीव से बातचीत के बाद बच्चे को उसके परिजन को सौंप दिया। उसावां पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले में उसावां थानाध्यक्ष से जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता सके। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि बच्चा दूसरे गांव में कैसे पहुंचा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें