फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अलापुर थाने के गांव भसराला में हुई वारदात, रविवार रात हुई वारदात
जमीन को लेकर चल रही मुकदमेबाजी में अमीर अहमद नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात अलापुर थाने के गांव भसराला में हुई। मृतक के भाई रफीउद्दीन ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। घटना के बाद गांव में टकराव की स्थिति है।
अलापुर थाने के गांव भसराला निवासी अमीर अहमद (35) पुत्र शमीउद्दीन का गांव के ही आरिफ अली से जमीन को लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। रविवार रात खाना खाने के बाद अमीर अहमद गांव में टहलने के लिए निकला था। अमीर अहमद अच्छन के घर के पास पहुंचा कि तभी उसको आरिफ, आसिफ, नन्हे पुत्रगण आजाद अली, आस मोहम्मद उर्फ आशी पुत्र दीन मोहम्मद ने घेर लिया। नाजायज असलहों से अमीर अहमद पर फायरिंग कर दी। कई गोलियां अमीर अहमद को लगीं। वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

गोलियां की आवाज सुनकर अमीर अहमद की पत्नी रेहाना, उसका पुत्र न्याज अहमद और भाई रफीउद्दीन मौके पर पहुंच गए। इनको देखकर हमलावर असलहे लहराते हुए भाग गए। परिवार वाले अमीर अहमद को अस्पताल ला रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई रफी उद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ, आसिफ, नन्हे और आस मोहम्मद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। प्रभारी एसओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

------
मामले में तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पता लगा है कि दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर रंजिश चल रही थी।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें