इस्लामनगर में बदायूं-बिल्सी रोड पर हुआ हादसा
बिल्सी-बदायूं रोड पर मारुति कार की टक्कर से भूप सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। मामले में कार चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हादसा गुरुवार रात हुआ।
मुजरिया थाने के गांव बिहारीपुर निवासी भूप सिंह (40) पुत्र दुलीराम की इस्लामनगर थाने के गांव रसूलपुर सबग में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। भूप सिंह यहां आया हुआ था। गुरुवार रात वह शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के पास ही बिल्सी-बदायूं रोड पर उसे कार ने टक्कर मार दी। इससे भूप सिंह की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पुत्र किशनपाल ने मामले में इस्लामनगर थाने के गांव सुेंदरनगर निवासी छोटे लाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।