फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में डॉक्टर नहीं पहुंचे महिला मरीजों ने किया हंगामा

Tue, 03 Oct 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Hospital
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं पहुंचने पर महिला मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ओपीडी वार्ड के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप था कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी एक भी महिला डॉक्टर ओपीडी नहीं पहुंची हैं।  
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे तक ओपीडी में एक भी महिला डॉक्टर नहीं पहुंची। ओपीडी के बाहर सुबह से महिला मरीजों की लंबी लाइन लगा रही। पूरा वार्ड मरीजों से खचाखच भरा था। उनकी सुनने वाला कोई नहीं थी। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा तहसील दिवस में थे। महिला चिकित्सक डॉ. रबिया, डॉ रश्मि, डॉ शोभा, डॉ नाजिया ओपीडी से गायब थीं। डॉक्टर कब आएंगी इसका जवाब देने वाला कोई नहीं था। ऐसे में मरीज और तीमारदारों को गुस्सा बढ़ता जा रहा था। सुबह दस बजे हंगामे की सूचना पर महिला वेलफेयर सोसायटी की नाजिस अल्वी ने भी महिला मरीजों से बातचीत की। हंगामा बढ़ता देख वार्ड ब्वाय ने बताया कि कई महिला डॉक्टर छुट्टी पर है वह आज नहीं आएंगी। सीएमओ कार्यालय जाने के बाद भी महिला मरीजों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। आखिरकार उन्हें वापस पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें