फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर महिला सिपाही को थप्पड़ मारा, हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे जिले में रविवार को भी बैंकों और डाक घरों पर 500-1000 के नोट बदलने वाले लोगों की लाइनें लगी रहीं। कई स्थानों पर हंगामा के साथ मारपीट तक हो गई। सिविल लाइंस के खेड़ा नवादा स्थित एसबीआई के बाहर एक महिला ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे खेड़ा नवादा पुलिस चौकी से ही समझौता कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

खेड़ा नवादा निवासी फिरासत की पत्नी नईमा आंगनबाड़ी सहायिका हैं। शनिवार को वह खेड़ा नवादा स्थित एसबीआई की शाखा पर नोट बदलने पहुंची थीं। लाइन काफी लंबी थी। एक महिला सिपाही ने नईमा को धक्का देते हुए लाइन में लगाया। इस पर भड़की नईमा ने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इससे हंगामा हो गया। पुलिस ने नईमा को हिरासत में ले लिया। उसे नवादा चौकी लाया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामगोपाल शर्मा भी पहुंच गए। बाद में समझौता कर नईमा को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर, एसबीआई की घंटाघर ब्रांच पर भी काफी हंगामा हुआ। हंगामा होने पर कुछ देर के लिए बैंक बंद कर दिया गया। बाद में पुलिस की देख-रेख में काम चालू किया गया। 

बैंक के बाहर सिपाही ने ग्रामीण को पीटा
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के आमगांव का प्रवीन पुत्र वेद प्रकाश टिकटगंज स्थित बैंक शाखा में नोट बदलने आया था। यहां एक सिपाही अपने मिलने वालों को बैंक में प्रवेश करा रहा था। प्रवीन ने विरोध किया, इस पर सिपाही ने प्रवीन को पीट दिया। सिपाही की हरकत पर लोगों ने हंगामा किया। हंगामा होने पर सिपाही यहां से खिसक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें