फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान के एक गांव में खेत पर चारा लेने जा रही महिला को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और उसे बाजरा के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सच्चाई क्या है यह मेडिकल रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन

सहसवान के एक गांव की महिला का आरोप है कि बुधवार दोपहर वह खेत से चारा लेने जा रही थी। रास्ते में ही गांव के विजेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया। तमंचे के बल पर उसे बाजरा के खेत में ले गया। यहां उसके सीने पर तमंचा रख दिया और उससे दुष्कर्म किया। महिला ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। इसके बाद पति उसे कोतवाली लेकर गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने विजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी फरार है। प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी और महिला एक ही बिरादरी के हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें