फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 24 Oct 2026 11:48 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में सहसवान-बिसौली मार्ग पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। गांव सुल्तानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार, बिसौली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आकाश, सनोज और मंजू बाइक पर सवार घर बिसौली लौट रहे थे। गांव सुल्तानपुर गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को कार से टक्कर लग गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी सहसवान पहुंचाया। 

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला सनोज की मौत हो गई। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें