फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में विधवा की जलाकर हत्या

Mon, 28 Sep 2015 12:26 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव ललुइया नगला के मजरा मढीया में रविवार को 47 वर्षीय विधवा लक्ष्मी देवी की जलाकर हत्या कर दी गई। लक्ष्मी के साथ रहने वाले देवर का आरोप है कि उसके हिस्से की जमीन से पेड़ काटने से मना किया तो बेटी-दामाद बौखला गए। उन्होंनेे खाना बनाते समय उसे दबोच लिया और जिंदा जलाकर मार डाला गया। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अनिल यादव ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे की है। ब्रह्मपुरी गिरि की बेवा लक्ष्मी देवी (47) का जला हुआ शव उसके घर में पड़ा देख मृतका के अविवाहित देवर रघुवीरपुरी ने शोर मचाया तो आसपास घरों से लोग निकल आए। दरवाजे पर मृतका की बेटी सावित्री तो मिली लेकिन दामाद शैलेंद्र नजर नहीं आया। बकौल रघुवीर शैलेंद्र और सावित्री ने लक्ष्मी को खाना बनाते समय दबोच लिया था। दोनों ने लक्ष्मी के शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग के हवाले कर दिया।
मृतका लक्ष्मी अपने हिस्से की चार बीघा जमीन पहले ही बेटी सावित्री के नाम कर चुकी थी। लक्ष्मी का देवर रघुवीर अपने हिस्से की जमीन भी सावित्री के नाम करने की बात कह चुका था। बावजूद इसके रघुवीर के खेत में खड़ा पेड़ कटवाने की शैलेंद्र ने जिद पकड़ ली थी। लक्ष्मी ने पेड़ कटवाने से मना कर दिया था। इससे शैलेंद्र और लक्ष्मी नाखुश थे। दोनों ने मिलकर लक्ष्मी को ठिकाने लगा दिया। रघुवीर की तहरीर पर पुलिस ने फिरोजाबाद के गांव एका निवासी लक्ष्मी के दामाद शैलेंद्र और बेटी सावित्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर मिलने पर शैलेंद्र के परिवार वाले भी उझानी पहुंचे गए हैं। पुलिस ने लक्ष्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सावित्री बोली, चाचा ने ही रचा है षडयंत्र
उझानी। कोतवाली पुलिस की हिरासत में मौजूद सावित्री का कहना है कि मां लक्ष्मी देवी की देखभाल वही करती थी। दो महीना पहले वह ससुराल से आई। ससुराल में उसके घर में किवाड़ों के लिए लकड़ी की जरुरत थी। चाचा के कहने पर ही उसने पति शैलेंद्र को बुलाया था। उसे क्या पता कि चाचा रधुवीर षडयंत्र रच रहा है। सावित्री ने हत्या का आरोप चाचा रघुवीर पर लगाया है। वह अपना पक्ष रखते वक्त कई बार फफक पड़ी। बोली- ईश्वर से उसे न्याय जरुर मिलेगा।
मृतका के देवर की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी बेटी सावित्री पुलिस हिरासत में है। शैलेंद्र की भी तलाश की जा रही है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें