एसपी सिटी ने पुलिस को दिए जांच के आदेश
शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय कटरा में दबंग रास्ते को बंद करके अवैध निर्माण करा रहे हैं। इसकी शिकायत पर एसपी सिटी अनिल यादव ने कोतवाली पुलिस को निर्माण रुकवा कर जांच का आदेश दिया है। इसके बाद भी दबंग तेजी से निर्माण करा रहे हैं।
मोहल्ला जालंधरी सराय कटरा निवासी नवल किशोर के घर में पास निकास का रास्ता है। मोहल्ले के ही कुछ लोग इस पर निर्माण करा रहे हैं। पहले शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र तो जांच का आदेश दिया। रविवार को मौके का फायदा उठाकर दबंगों ने तेजी से निर्माण चालू करा दिया। इसके बाद शिकायत एसपी सिटी अनिल यादव से की गई। एसपी सिटी ने कोतवाली पुलिस को काम रुकवाने का आदेश दिया है।