फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता से नगदी समेत सेलफोन लूटा

Mon, 15 Feb 2016 07:46 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सब्जी बेचकर लौट रहे युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। बदमाश उससे चार हजार रुपये और सेलफोन लूट ले गए। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीण  घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं आ पाए।
घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी ओमपाल ठेली पर सब्जी बेचने का काम करता है। दिन में उसने सब्जियां बेचीं। शाम को लौटते में उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने नरऊ-बुर्रा रोड के पास घेर लिया। उससे हाथापाई कर चार हजार रुपया और सेलफोन लूट लिया गया। लूट के शिकार ओमपाल के शोर मचाने पर गांव से कई लोग दौड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को घटनास्थल की ओर आता देख बदमाशों ने बाइक गांव मलिकपुर की ओर दौड़ा दी। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया। गांव के ही एक व्यक्ति ने बदमाशों की सूचना फोन कर पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस के पहुंचने में देर पर पुलिस कंट्रोल रूम को भी कॉल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें