फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से उड़द-सरसों चोरी,  गुस्साए आढ़तियों का प्रदर्शन

Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गोदाम से उड़द-सरसों चोरी,  गुस्साए आढ़तियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी में बुधवार रात की घटना के विरोध में सांकेतिक हड़ताल
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली में दी तहरीर
कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में बुधवार रात गल्ला व्यापारी के गोदाम में नकब लगाकर करीब दो लाख रुपया कीमत के उड़द और सरसों चोरी कर लिए गए। चोरों ने अनाज के कट्टे ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन की मौजूदगी के सबूत भी मिले। बाद में गुस्साए आढतियों ने मंडी में प्रदर्शन कर सांकेतिक हड़ताल के साथ गेट पर तालाबंदी भी कर दी। 
चोरी की घटना मंडी समिति के पिछवाडे़ की ओर बने मोहल्ला श्रीनारायनगंज निवासी राजेश वार्ष्णेय उर्फ रामू के गोदाम में हुई। मंडी में हालांकि चार चौकीदार ड्यूटी पर रहते हैं लेकिन उन्हें भी चोरी की घटना की भनक नहीं लग पाई। सुबह में रामू गोदाम पर पहुंचे तो रेल पाटक की तरफ वाले छोर की दीवार कटी मिली। अंदर झांककर देखा तो उड़द के 28 और सरसों के 65 से अधिक कट्टे गायब थे। भनक लगते ही कई आढ़ती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने तहकीकात दौरान पाया कि चोरों ने सरसों और उड़द ले जाने को किसी वाहन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढतियों ने चौकीदारों की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए मंडी में गुस्से का इजहार भी किया। उन्होंने मंडी सचिव क्षेत्रपाल सिंह से भी बात की। कोतवाली जाकर तहरीर देने के बाद आढ़तियों ने सांकेतिक हड़ताल कर दी। उन्होंने मंडी गेट पर ताला भी डाल दिया। अनाज बेचने के लिए पहुंचे किसानों को भी परिसर में घुसने नहीं दिया गया। करीब तीन-चार घंटा तक तालाबंदी करने के बाद सचिव के समझाने पर आढ़तियों ने तोल तो शुरू कर दी लेकिन चोरों का पता नहीं लगने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रतन जिंदल, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, सर्वेश गुप्ता, रोहताश गुप्ता, नीरज गुप्ता, अभिषेक बंसल, कौशल किशोर बंसल, विकास यादव, उपेंद्र शर्मा और महेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें