फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से  होमगार्ड जवान की मौत

Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हजरतपुर थाने से ड्यूटी करके लौट रहा था धर्मपाल
गुरुवार रात उसावां थाने के गौंतरा के पास हादसा
ड्यूटी करके घर लौट रहे होमगार्ड जवान की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा उसावां थाने के गांव गौंतरा के पास हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव भौनी पट्टी निवासी धर्मपाल (49) पुत्र बाबूराम होमगार्ड जवान थे। इन दिनों धर्मपाल की ड्यूटी हजरतपुर थाने में चल रही थी। गुरुवार को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। उसावां थाना क्षेत्र में ही गौंतरा गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। रात में ही धर्मपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें