फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रोजगार सेवकों  पर एफआईआर दर्ज

Tue, 23 Aug 2016 11:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपियों में रोजगार सेवक संघ का है प्रदेश अध्यक्ष
सोशल ऑडिट टीम को पीटने का लगा था आरोप 
विरोध में रोजगार सेवकों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन  
 अंबियापुर ब्लाक में सोशल ऑडिट करने गई टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एक अन्य पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे नाराज रोजगार सेवकों और ग्राम प्रधानों ने वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रोजगार सेवकों की मांग है कि ऑडिट टीम पर भी कार्रवाई की जाए। 
विकास खंड अंबियापुर में सोमवार को मनरेगा के कार्यों का सोशल आडिट करने पहुंची टीम द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत से सुविधा शुल्क मांगने को लेकर कुछ रोजगार सेवकों ने विरोध किया। इस पर ऑडिट टीम और रोजगार सेवकों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन थाना पुलिस ने म्याऊं के ब्लाक सोशल आडिट कोऑर्डिनेटर विशाल गुप्ता की ओर से रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव और वीरसिंह समेत आठ अज्ञात रोजगार सेवकों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में ब्लाक मुंख्यालय पर मंगलवार से रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधानों ने ऑडिट टीम द्वारा मांगे जा रहे सुविधा शुल्क एवं रोजगार सेवकों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया है। ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जब तक ऑडिट टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो जाती है, तब तक  उनके संगठन का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अनुज कुमार, सेवाराम, अजयपाल सिंह, जयसिंह, डालसिंह, पंकज सिंह, श्यामवीर, गजराम सिंह, प्रेम कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, मुनीश पाठक, सौदान सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें