दहगवां ब्लाक से बाइक द्वारा गांव लौट रहे प्रधान पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन सुई टूट जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस मामले में प्रधान ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना सोमवार लगभग दोपहर ढाई बजे थाना जरीफनगर के गांव जतकी और बागवाला के बीच की बताई जा रही है। मुस्तफाबाद जरेठा के प्रधान अजमत अली उर्फ पप्पू अपने भाई इवने अली के साथ दहगवां ब्लाक से बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे। वह बताते हैं कि नकाबपोश बाइक सवार दो लोगों ने पीछे बैठे प्रधान की पीठ पर बाइक के करीब आकर जहरीला इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया। प्रधान का कहना है कि निडिल टूट जाने से ऐसा हो नहीं सका। प्रधान का आरोप है कि ये दोनों लोग उनकी हत्या करने चाहते थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।