बदायूं-बरेली हाइवे पर बुधवार रात बिनावर थाने के सामने सेंट्रो कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में बरेली के एक युवक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। हादसे के बाद हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने ट्रक और सेंट्रो कार क्रेन से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव ईशापुर निवासी जमीर (30) पुत्र मंजूर अहमद बुधवार को भोजीपुरा थाने के ही गांव धौराडांडा निवसी नजीब (36) पुत्र जमील के साथ बदायूं आया था। काम निपटाने के बाद रात को यह लोग लौट रहे थे। रास्ते में हाइवे पर बिनावर थाने के सामने डिवाइडर कट से एक ट्रक मुड़ रहा था। तेज रफ्तार सेंट्रो कार इस ट्रक से टकरा गई। हादसे में जमीर की मौके पर मौत हो गई और नजीब जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। बाद में क्रेन मंगाकर ट्रक और सेंट्रो कार को हाइवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।