फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गच्चा देकर बुजुर्ग से ठग लिए आठ हजार रुपये

Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनजान युवक ने बुजुर्ग को भरोसे में लेकर उससे आठ हजार रुपये ठग लिए।  बुजुर्ग को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने शिकायत कोतवाली में की। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे मेन बाजार में हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कांशी निवासी श्यामलाल का बेटा वेद प्रकाश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वेदप्रकाश ने अपने पिता के बैंक खाते में आठ हजार रुपये डाले थे। मंगलवार  को श्यामलाल ने स्टेट बैंक से आठ हजार रुपये निकाले। जब वह बैंक के बाहर आए तो एक युवक उनको मिला। उसने श्यामलाल के पैर छुए और खुद को वेद प्रकाश का दोस्त बताते हुए कहा कि वेद प्रकाश ने उनके लिए दो हजार रुपये भेजे हैं। श्यामलाल ने अब उससे रुपये देने को कहा तो युवक ने कहा कि उसके पास 10 हजार रुपये की गड्डी है। उसने 10 हजार रुपये देने की बात कहते हुए श्यामलाल से  आठ हजार रुपये ले लिए। इसके बाद युवक ने कहा कि नोटों की गड्डी वह अभी ला  रहा है। श्यामलाल से आठ हजार रुपये लेकर वह चंपत हो गया। जब काफी देर नहीं  लौटा तो श्यामलाल को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने शिकायत कोतवाली में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें