फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की जान गई, तीन लोग घायल

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जरीफनगर, उघैती और बिनावर क्षेत्र में सड़क हादसे
घायलों में एक की हालत बनी हुई है गंभीर
 जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क हादसे उघैती, बिनावर और जरीफनगर थाना क्षेत्र में हुए। बिनावर में साइकिल सवार ग्रामीण की स्कॉर्पियों गाड़ी की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। उघैती में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की जान चली गई और जरीफनगर में मेरठ-बदायूं हाइवे पर कार-बाइक की टक्कर से एक की जान चली गई। 
बिनावर। बरेली रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से श्यामबिहारी नाम के ग्रामीण की मौत हो गई। दातागंज थाने के गांव अमृतापुर निवासी श्याम बिहारी (30) पुत्र शिवचरन के रिश्तेदार बिनावर थाने के गांव नाई निवासी रामचरन की दो दिन पहले हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को श्याम बिहारी साइकिल से नाई जा रहे थे। रास्ते में उनकी साइकिल को बदायूं से बरेली की ओर जा रही स्कॉपियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। श्याम बिहारी की मौके पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो वाहन पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

उघैती/जरीफनगर। जरीफनगर थाने के गांव हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी विज्ञानंद (23) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा बाइक से अपनी भाभी अखिलेश कुमारी के साथ इस्लामनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। देवर भाभी यहां से मंगलवार रात वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उघैती थाने के गांव दूधवां-शादीपुर के बीच इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विज्ञानंद की मौके पर मौत हो गई और अखिलेश कुमारी घायल हो गईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मृतक के परिवार वालों की ओर से गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

दहगवां। बदायूं-मेरठ हाइवे पर होंडा कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर हुई। पुलिस ने चालक को मय कार के हिरासत में ले लिया है। संभल के थाना गुन्नौर के गांव मणिकावली निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता (60) पुत्र चंद्रपाल बुधवार को बिजली का बिल जमा करने बिसौली गए थे। दोपहर वह वहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बदायूं-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र होंडा कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और दिनेश की बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गए। परिवार वाले उनको इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे। उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग भी मामूली घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें