फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन  कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर  

Tue, 16 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइकों से कांवड़ चढ़ाने के लिए जा रहे थे चार युवक 
 सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों और देवालयों में गंगाजल चढ़ाने जा रहे तीन कांवड़ियों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार कांवड़ियों की मौत हुई है। यदि उन लोगों के पास हेलमेट होते तो शायद जान बचाई जा सकती थी। 
-----
अलापुर में बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत 
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज में सफारी कार की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इससे मौके पर कांवड़ यात्रियों सहित भारी भीड़ जमा गई, यातायात बाधित होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करके शव अपने कब्जे लिया और यातायात बहाल किया। 
विज्ञापन

बरेली शहर के मोहल्ला सुभाषनगर के हेमंत कुमार पुत्र कल्याण गंगवार अपने साथी अमित सक्सेना पुत्र कमल सक्सेना और कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबर निवासी बहनोई मकरंद के साथ पटना देवकली मंदिर में रविवार रात को जल चढ़ाने जा रहा था। हेमंत और अमित एक बाइक पर थे, जबकि मकरंद दूसरी बाइक पर था। रास्ते में कार की चपेट में आने से हेमंत की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सफारी कार और बाइक को कब्जे में ले लिया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इससे वहां पर जाम की स्थिति हो गई, जिसे पुलिस ने बमुश्किल नियंत्रित किया जा सका। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिए। 
विज्ञापन

-----
उझानी में एक कांवड़िए ने दम तोड़ा, दूसरा गंभीर 
उझानी। थाना क्षेत्र में कछला के पास स्थित इटौआ गांव के पास रविवार रात को कछला गंगा से जल भरने के लिए जा रहे बाइक सवार दो किशोरों की बाइक कांवड़ियों से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली में घुस गई। इसमें बरेली जिले के भमौरा थाना क्षेत्र के गांव गिलोरा निवासी बाइक सवार 17 वर्षीय गुड्डू पुत्र विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाईस्कूल का छात्र था। वहीं, इसी गांव का दूसरा बाइक सवार 16 वर्षीय विवेक पुत्र रायसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया था, विवेक का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें