फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता के गोदाम में चोरी, मंडी में हड़ताल, किसानों ने लगाया जाम

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-मंडी कैंपस में बुधवार रात हुई घटना के विरोध में व्यापारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

-पिछले महीने भी चोरों ने काटा था आढ़ती का गोदाम
-एसडीएम और सीओ के हस्तक्षेप पर माने व्यापारी

कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ले के एक और गोदाम को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल के गोदाम में नकब लगाकर बाजरा के करीब डेढ़ सौ कट्टे निकाल ले गए। बृहस्पतिवार सुबह इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए व्यापारियों ने मंडी गेट पर तालाबंदी कर तोल ठप कर दी। सचिव के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पूर्वाह्न में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अनाज लेकर पहुंचे तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने मंडी गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों, किसानों और मंडी कर्मियों से बात कर माहौल शांत कराया। इसे लेकर पूरे दिन अफरातफरी बनी रही।
मंडी समिति परिसर में गोदाम नंबर-20 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल के नाम आवंटित है। गोदाम में बाजरा भरा था। सुबह गार्ड ने सचिव को बताया कि गोदाम में नकब लगाकर बाजरा चोरी कर लिया गया है। इसकी भनक लगते ही गल्ला व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सचिव क्षेत्रपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव मंडी पहुंचते उससे पहले ही गेट पर तालाबंदी कर दी गई। व्यापारी नेता बंसल ने बताया कि गोदाम से बाजरा के करीब डेढ़ सौ कट्टे चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस और मंडी सचिव ने व्यापारियों से बात कर आढ़तों पर तोल शुरू कराने की कोशिश की लेकिन दोपहर बाद तक बात नहीं बनी। उसी दौरान किसानों के अनाज लदे वाहनों की भी गेट पर कतार लग गई। किसानों ने हंगामा कर अपने वाहन परिसर में खड़े कर दिए। तोल शुरू होने पर किसानों ने हाईवे पर जाम भी लगा दिया। बरेली-मथुरा हाईवे पर एक घंटा तक वाहनों के पहिए थमे रहे। बाद में एसडीएम जंगबहादुर यादव और सीओ प्रमोद यादव ने सचिव की मौजूदगी में व्यापारियों राजकुमार बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, कृष्णकुमार वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम दास, महेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल, रतन जिंदल, रोहताश गुप्ता आदि से बात कर माहौल शांत कराया। अफसरों ने व्यापारियों से यह भी कहा कि होली बाद गार्डों को भी बदल दिया जाएगा।

मंडी के गार्डों से हिरासत में लेकर पूछताछ
उझानी। गोदाम से बाजरा चोरी के मामले में व्यापारियों के हंगामा करने पर कोतवाली पुलिस ने मंडी समिति के चारों गार्डों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में उनसे पूछताछ भी की गई। गार्डों की माने तो मंडी में थे लेकिन देर रात उन्हें गेटों के आसपास लगा दिया गया था।
विज्ञापन


किसी जानकार का हाथ होने की आशंका
उझानी। मंडी परिसर में एक महीने के दौरान गोदाम से चोरी की दूसरी घटना को लेकर पूरे दिन लोगों की जुबां पर तमाम तरह की चर्चाएं रहीं। कई लोगों का कहना था कि घटना की गहनता से जांच हो तो जरूर किसी ऐसे आदमी का हाथ निकलेगा जो मंडी से ताल्लुक रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें