फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहेरे भाई ने रेप के बाद मार डाला!

Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां ने लगाया आरोप, खुदकुशी दिखाने को लटका दिया फंदे पर
पोस्टमार्टम में हुई दुष्कर्म और गला दबाकर मारने की पुष्टि
 क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। यह दुस्साहसिक घटना करने का आरोप किशोरी के तहेरे भाई पर लगा है। शव मंगलवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, मगर जब पोस्टमार्टम हुआ तो साफ हो गया कि उसे गला दबाकर मारा गया है। मामले को भले ही खुदकुशी का दिखाने की कोशिश की गई, मगर किशोरी की मां ने पहले ही जेठ के लड़के के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखा दी थी। पति की मौत के बाद महिला जेठ के बेटे के साथ ही रह रही थी और हत्या करने वाला ही लड़के के भाई के साथ पिता की भी तरह भी था। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
लड़की मां के रविवार से अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार सुबह आरोपी अर्जुन ने उसे फोन किया कि उसकी बेटी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। खबर सुनकर आई मां ने अर्जुन पर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई। पोस्टमार्टम में छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात बताई गई, साथ ही पुष्ट हो गया कि गला दबाकर हत्या की गई है। प्रइवेट पार्ट्स पर मिले  द्रव्य को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। एसओ नरेश कश्यप का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन तक नहीं पहुंची है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं एसएसपी सुनील सक्सेना का कहना है कि दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या किसने की? यह विवेचना का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर बिरादरी की 16 वर्षीय इस किशोरी के पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद छात्रा की मां अपने जेठ के लड़के अर्जुन के साथ रहने लगी थी। चार साल पहले मां ने एक बेटे को भी जन्म दिया, यह बच्चा अर्जुन का ही बताया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें