फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज के गांव रानी की गौटिया में डकैती

Fri, 13 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की रात आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर चंद्रपाल सिंह यादव के घर में घुस गए। चंद्रपाल और उसके परिवार के लोगों को बदमाशों ने सोते पर ही दबोच लिया। इसके बाद पूरे परिवार को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर चंद्रपाल के बेटे छविराम पर तमंचे की बटों से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी 22 हजार रुपये नगदी, पांच जोड़ी पाजेव, एक सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक चांदी की तगड़ी और चार मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन

यहां घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने गांव के ही मंदिर से 250 रुपये और एक मोबाइल भी चोरी कर लिया। बाद में बदमाशों ने सिसइया गांव के एक घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन जाग हो जाने पर वह भाग गए। वजीरगंज पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना चोरी की है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक चोर की पहचान भी हो गई है। लूटपाट की बात गलत है। पुलिस पड़ताल कर रही है।-उदयभान सिंह, एसओ वजीरगंज




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें