फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नकदी समेत लाखों का माल समेटा

Wed, 09 Sep 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर छह निवासी संजीव कुमार गुप्ता की नगर में हाईवे पर इंजन पार्ट्स  की दुकान है। दुकान के सामने ही इनके फुफेरे भाई अतुल कुमार गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। बताया कि बीती शाम वह करीब साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उनके कांउटर के पास रखा सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक भी जमीन पर पड़ी थीं। अंदर छत के जीने पर लगे दोनों जंगले और दोनों गेट टूटे पड़े थे। जब दुकान में रखे सामान को देखा तो पता चला कि उनकी दुकान में उनके फुफेरे भाई के एक कार्टून में रखे करीब दो लाख के मोबाइल सेट, गुल्लक में रखी बारह हजार की नकदी और करीब 65 हजार कीमत के  पार्ट्स भी गायब थे। खबर पाकर मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। बतातें चलें कि बीती 31 दिसंबर की रात को अतुल कुमार की दुकान का शटर काटकर लाखों के मोबाइल चुराए गए थे। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को जेल भेजा था। एसओ अजीत प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इधर, चोरी पर व्यापार मंडल ने रोष जताया है। व्यापारियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें