फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा घोटाले में अपराध अनुसंधान शाखा का नोटिस

Wed, 09 Sep 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन  ने फरवरी 2008 में दवा घोटाले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को सौंप दी थी। संगठन के एसपी नागेश्वर सिंह ने सीएमओ के साथ जिला और जिला महिला अस्पताल के सीएमओ को नोटिस भेजा है। स्वास्थ्य विभाग से दवा सप्लाई के सभी रिकार्ड के साथ दवा कंपनियों को किए गए भुगतान का ब्योरा भी पूछा गया है।  दवा स्टॉक रजिस्टर की प्रमाणित छायाप्रति के साथ तत्कालीन सीएमओ, सीएमएस के  नाम, पते और मोबाइल नंबर देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 2004 से  2006 के बीच यूपीडीपीएल लखनऊ के माध्यम से अधिकृत विक्रेता के डायवर्जन  लेटर के आधार पर दवाएं खरीदी गई थीं। इनमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और  हेरफेर हुआ। कंपनियों ने नकली दवाओं की भी सप्लाई की थी।


आर्थिक  अपराध अनुसंधान संगठन ने दवा खरीद संबंधी जानकारियां मांगी हैं। 2004 से  2006 के बीच हुई दवा खरीद में गड़बड़ी हुई थी। मेरी जानकारी में आया है कि  इस संबंध में बदायूं समेत सूबे के कई जिलों के सीएमओ, सीएमएस को नोटिस जारी  किए गए हैं।-डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें