फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस पहुंची

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मस्थल को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बंद पड़े धर्मस्थल में काम कराने पहुंचे थे कुछ लोग
 शहर कोतवाली के चाहमीर पंजाबी मोहल्ला में अंग्रेजों के जमाने से बंद पड़े धर्मस्थल में गुरुवार को एक पक्ष के लोग काम कराने पहुंच गए। यह देख कर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इस पर यहां माहौल गरम हो गया। खबर मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया।
विज्ञापन

पंजाबी मोहल्ले के गुरुद्वारा के पास एक धर्म स्थल है। यह अंग्रेजों के जमाने से बंद पड़ा है। यहां इबादत भी नहीं होती। धर्म स्थल पूरी तरह से जीर्णशीर्ण हो गया है। गुरुवार सुबह एक पक्ष के कुछ लोग यहां पहुंचे। धर्म स्थल खोलकर साफ सफाई करने के साथ यहां निर्माण कार्य कराने की तैयारी करने लगे। इसका शिख समाज के लोगों ने विरोध किया। माहौल गरम होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। किसी की ओर से कोतवाली में कोई शिकायत नहीं की गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोग धर्मस्थल में निर्माण कराना चाहते थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। पुलिस ने काम रुकवा दिया। बाद में दोनों पक्षों के समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें