फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अधेड़ की मौत

Mon, 09 Mar 2015 08:29 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फरीदपुर का एक अधेड़ अपने प्लाट में भराव कराने के लिए खुद की ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी लेकर आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे का है।  
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी 48 वर्षीय महावीर सिंह की खुद की ट्रैक्टर ट्रॉली है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह प्लाट में भराव के लिए खेत से मिट्टी लेकर आ रहे थे। गांव के पास ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। महावीर सिंह उसके नीचे दब गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली को सीधा कर उन्हें निकाला, तब तक उनकी सांस थम चुकी थीं। इस घटना की खबर जब उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
एसओ जीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि महावीर के सात लड़की और दो लड़के हैं। उनकी मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें