फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने की बारात पर फायरिंग, तीन लोग घायल

Sat, 09 Jul 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भोगाजीत नगरिया में शुक्रवार रात बारात चढ़त के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के प्रधान ने बारातियों पर फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। मामले में प्रधान वीर सिंह यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

जिला संभल के थाना गुन्नौर के गांव सिहोरा निवासी छविराम यादव ने अपने बेटे ललतेश यादव की शादी जरीफनगर थाने के गांव भोगाजीत नगरिया निवासी मनोहर सिंह यादव की बेटी रेखा यादव से तय की थी। छविराम शुक्रवार को बारात लेकर भोगाजीत नगरिया पहुंचा। रात में बारात चढ़ रही थी। आरोप है कि तभी नशे में गांव का प्रधान वीर सिंह यादव अपने साथी महावीर और रोशन के साथ पहुंचा। दूल्हा ललतेश रंगशाला में बैठा था और बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान वीर सिंह यादव महिला नर्तकियां के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ गया। इसको लेकर बारातियों और प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। इससे तमतमाए प्रधान ने अपने साथियों के साथ बारातियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में भोगाजीत नगरिया का श्रीकृष्ण, गुन्नौर के गांव पतरिया निवासी रंगशाला कलाकार रामफल और बाराती तिलक सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग से बारात में भगदड़ मच गई। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। इससे पहले प्रधान अपने साथियों के साथ भाग गया। मामले में प्रधान वीर सिंह यादव, महावीर सिंह और रोशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वर्जन-
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पता लगा है कि रंगशाला को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एनपी यादव, एसओ जरीफनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें