फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद हुई थी चालक की हत्या

Sat, 19 Dec 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे मिला था शव, तीन दिन बाद शिनाख्त
विज्ञापन


परिवार वालों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया

चंदौसी के आवास विकास निवासी प्रमोद (21) पुत्र श्रीराम ई-रिक्शा चलाकर परिवार को पालता था। 15 दिसंबर को वह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी प्रमोद का पता नहीं लगा तो परिवार वालों ने चंदौसी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, 15 दिसंबर की रात फैजगंज बेहटा थाने के गांव दांमरी के पास हाईवे किनारे से पुलिस ने युवक का अज्ञात शव बरामद किया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हुई। अज्ञात शव के बारे में आस-पास के थानों को भी जानकारी दी गई। चंदौसी पुलिस ने प्रमोद के परिवार वालों से संपर्क किया। उनको शव के फोटो दिखाए तो उन्होंने शिनाख्त कर ली।
शनिवार को प्रमोद की पत्नी काजल और भाई आमोद कुमार चंदौसी पुलिस के साथ फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे। उन्होंने लूट के बाद प्रमोद की हत्या का आरोप लगाया। आमोद का कहना है कि अगर प्रमोद की मौत हादसे में हुई तो उसका ई-रिक्शा भी होना चाहिए था। उसका ई-रिक्शा लूट लिया गया। इधर थाना पुलिस मामले में पड़ताल की बात कह रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रास्ते में छोड़कर भागे चोर
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के श्याम नगर इलाके से गुरुवार रात महेंद्र सिंह राठौर का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। शुक्रवार को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी। शनिवार को प्रोफेसर कॉलोनी की ओर से गांव सिरसा घेर जाने वाले इलाके में ट्रैक्टर खड़ा मिला। उसको चोर एक पहिया पंचर होने की वजह से छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें