फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकने जा रहा कोटे का 79.6 क्विंटल अनाज पकड़ा

Sat, 19 Dec 2015 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पतिझिया लट्ठापुरवा से कोटे का अनाज ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद कर बहराइच बेचने ले जाया जा रहा था। जिसे शुक्रवार देर शाम भिनगा कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पुष्टि होने पर प्रभारी जिला पूर्ति अधिकार द्वारा कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने अनाज सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली लाकर सीज कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण हमराह एसआई द्वारिकाधीश के साथ शुक्रवार शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान परसा की ओर से उन्हें एक ट्रैक्टर ट्राली (यूपी 46 सी 9363) आती दिखाई पड़ी। जिस पर गेहूं लदा हुआ था।
विज्ञापन


रोकने पर ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति भाग गया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यह गेहूं कोतवाली क्षेत्र के ही लट्ठापुरवा निवासी कोटेदार देवतादीन पांडे पुत्र सुखदेव प्रसाद का है जिसे वह बहराइच मंडी बेचने ले जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा गेहूं सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली लाया गया। साथ ही इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई। जिनके द्वारा जांच कराने पर ट्रॉली पर लदा 79 क्विंटल 60 किलोग्राम गेहूं कोटे का निकला। जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्ड धारकों के लिए आया था।

जांच में पुष्टि होने पर प्रभारी अनिल कुमार यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कोटेदार देवतादीन पांडे के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने अनाज सहित ट्रैक्टर ट्रॅाली को कोतवाली लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें