फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की कुंडी में डूब कर बच्ची की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली के गांव गौटिया में मंगलवार को हादसा
खेत पर खेलते वक्त कुंडी में गिर गई थी बच्ची
नलकूप की कुंडी में डूब कर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा बिसौली के गांव गौटिया में मंगलवार दोपहर हुआ। बच्ची खेलते वक्त अचानक पैर फिसलने से कुंडी में गिर गई। परिवार वालों ने जब तक उसे बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव गौटिया निवासी संजय मंगलवार को अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत पर काम निपटा रहा था। साथ में उसकी चार साल की बेटी शिखा भी थी। संजय काम निपटा रहा था। इधर शिखा खेलने में लगी हुई थी। खेलते वक्त वह पास में ही स्थित पानी से भरी नलकूप की कुंडी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो उसे तलाश किया गया। पता लगा कि शिखा का शव नलकूप की कुंडी में तैर रहा था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव के पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है। घटना के बारे में जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें