फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का ग्रामीण का शव घर में फेंक गए ससुराली

Mon, 24 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई के निवासी सुरेंद्र नाम के ग्रामीण के ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। तीन दिन पहले सुरेंद्र को घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार को शव उसके घर में फेंक गए। मृतक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मुजरिया थाने के गांव कौल्हाई निवारसी सुरेंद्र (35) पुत्र मलखान हिमाचल प्रदेश के वर्दी जिले में रहकर एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसका ससुर बिल्सी थाने के गांव बैन निवासी भगवानदास और ममिया ससुर मूसाझाग के गुरगांव निवासी राजेंद्र भी उसके साथ वहां नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र घर आया था। सुरेंद्र की मां जावित्री का आरोप है कि तीन दिन पहले सुरेंद्र का ससुर और तीन अन्य लोग उसे बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं आया। पूछने पर गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार शाम ससुराली उसका शव घर में फेंककर चले गए। जावित्री की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि सुरेंद्र की मौत वर्दी में ही हुई थी। उसका भाई और मां रविवार को शव लेकर यहां आए। इसका बाद ऐसा कुछ हुआ कि सुरेंद्र के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर शव घर में फेंकने का आरोप लगा दिया। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें