फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगरी दोस्त थे हादसे  में मरे दोनों युवक

Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
‌मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाइवे पर सड़क हादसे में मृत कासगंज के युवकों का मामला
विज्ञापन

अजय के ससुराल जाने की जिद की वजह से साथ चला था आशीष
 बरेली-मथुरा हाइवे पर दहेमू पुलिया के पास बुधवार रात खड़े ट्रक से पीछे से भिड़े बाइक सवार कासगंज जिले के अजय और आशीष की मौत के बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घरवालों को सौंप दिए गए। हादसे की सूचना पर यहां पहुंचे मृतक के घरवालों ने बताया कि दोनों जिगरी दोस्त थे। अजय चूंकि अपनी ससुराल जाने को बाइक से निकला, लेकिन मौत दोस्त आशीष को भी उसके साथ खींच लाई।
बुधवार को देर रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मृतक कासगंज के गांव नगला मामों निवासी आशीष पुत्र ताराचंद्र और अजय पुत्र ओमप्रकाश के घरवाले पहुंचे गए। दोनों शव के पास बिलखते घरवालों में ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों अजय की पत्नी रचना अपने मायके बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली चली गई थी। दिन में रचना और अजय के बीच फोन पर बात हुई। अजय ने उससे कहा था कि रात को ही वह ससुराल पहुंच जाएगा। यह बात उसके दोस्त आशीष को पता लगी, तो वह भी इसलिए साथ चला पड़ा कि रात में बाइक से अकेले जाना ठीक नहीं रहेगा, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत दोनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अजय की शादी करीब चार साल पहले रचना के साथ हुई थी। उसकी दो संतान में दो साल की गुनगुन और डेढ़ माह की मासूम बेटी है। डेढ़ साल की मासूम को तो अभी यह भी अहसास नहीं कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक अजय के भाई  विजय ने बताया कि घरवालों ने दोनों से सुबह में जाने के लिए कहा था। आशीष अविवाहित था। वह अपने पिता की पांच संतान में तीसरे नंबर का था। इधर, पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव उनके घरवालों को सौंप दिए। आपस में जिगरी दोस्त होने की वजह से दोनों की चिताएं भी कछला गंगाघाट पर बराबर ही जलाई गईं।
-----
तीन माह पहले उठी थी अजय की बहन की अर्थी
उझानी। सड़क हादसे में दोस्त आशीष के साथ मृत अजय के पिता की तीन संतान में सबसे छोटी बहन आरती कई महीना तक बीमार रही थी। अजय उसे बहुत चाहता था। उसी ने बीमार बहन का इलाज मथुरा में कराया, लेकिन करीब तीन महीना पहले उसकी मौत हो गई थी। बहन की मौत से वह काफी दुखी रहने लगा था।
विज्ञापन

-----
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उझानी। कासगंज के बाइक सवार आशीष और अजय की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक अजय के पिता ओमप्रकाश की ओर से दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि चालक ने लापरवाही करते हुए ट्रक को सड़क पर खड़ा कर लिया था। ट्रक के पीछे से बाइक सवार अजय और आशीष की टकराने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें