खंडसारी मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा की मंगलवार सुबह
मीट मार्केट के पास स्थित छोटी सराय इलाके में गोलियों से भूनकर हत्या कर
दी गई थी। फायरिंग में नईम का साथी सलीम और मोहल्ले का ही इब्राहीम भी घायल
हुए थे। नईम के भाई फहीम ने मोहम्मद हाशिम, अकरम उर्फ नन्ना, अमजद, शराफत,
लखन पुत्र शराफत, राजा पुत्र शराफत हुसैन, शब्बू पुत्र शराफत हुसैन,
अनवार, मुन्ना पुत्र अनवार, आंशू पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला खंडसारी,
जहांगीर, शकील निवासी शेखूपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी को एसएसपी सौमित्र यादव ने एसओजी समेत पांच टीमों को
लगाया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात ही हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ
राजा का शव कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
कई आरोपियों के परिवारी हिरासत में
बदायूं।
दूसरे दिन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या में नामजद कई आरोपियों के
परिवारी हिरासत में लिए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अमजद की पत्नी को
भी कोतवाली में बैठा लिया गया है। लखन के परिवार के भी कुछ लोग हिरासत में
हैं। इधर, बुधवार को नईम उर्फ राजा का भाई फहीम भी कोतवाली पहुंचा।
आरोपियों
को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के लिए कुछ लोग हिरासत में लिए गए
हैं। कुछ आरोपियों की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है। इन तक पहुंचना बाकी
है।-आरएस धामा, सीओ सिटी