फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पलटा अनियंत्रित टेंपो, पांच घायल

Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
खाई में पलटा अनियंत्रित टेंपो, पांच घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठान करके मंदिर से लौट रहे थे लोग
उसावां थाना क्षेत्र में राजानगला के पास हुआ हादसा
 थाना क्षेत्र में अटैना रोड पर श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। यह सभी लोग पटना देवकली मंदिर से एक धार्मिक अनुष्ठान करके लौट रहे थे। दो लोगों का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव राजानगला के तेजपाल यादव अपने परिवार के साथ सोमवार को कलान थाना क्षेत्र के पटना देवकली मंदिर गए थे। यहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी लोग टेंपो से वापस लौट रहे थे। रास्ते में उसावां-अटैना रोड पर टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। तेजपाल और उसकी पत्नी रीता यादव को इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें