फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत तीन लोगों की जान गई

Wed, 24 Jun 2015 10:24 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। उझानी, कादरचौक और जरीफनगर में हुए सड़क हादसों में किशोर समेत तीन लोगों की जान चली गई। महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर है। उझानी में टैंकर ने डनलप को टक्कर मार दी। हादसे में डनलप सवार की मौत हो गई और एक घायल हो गया। कादरचौक में टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। जरीफनगर में मेरठ हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में एक किशोर की जान चली गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

टेंपो पलटा, एक की मौत, सात घायल
कादरचौक। बाइक बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। हादसे में म्याऊ निवासी रामबाबू की मौत हो गई। परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
अलापुर थाने के म्याऊ कस्बा की नई बस्ती निवासी रामबाबू (45) पुत्र रग्घू परिवार के साथ बच्चे का मुंडन कराने टेंपो से सोरों के लिए निकले थे। टेंपो में महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। कादरचौक कस्बे में अस्पताल के पास बाइक बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रामबाबू की मौके पर मौत हो गई। रामबाबू की पत्नी कृष्णा देवी (40) और पुत्र देवेंद्र (15), सुरजन (12), अर्जुन (10) समेत रिश्तेदार मुन्नी देवी (40), कन्यावती (28), दुर्गेश (60) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कन्यावती और सुरजन को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डनलप पर टैंकर चढ़ने से सवार समेत बैल की मौत, प्रदर्शन
उझानी। बाइपास पर एपीएम डिग्री कॉलेज के सामने तेज रफ्तार टैंकर पीछे से डनलप पर चढ़ गया। डनलप सवार समेत बैल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का साथी भूसा व्यापारी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने टैंकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए कोतवाल ने सीओ और एसडीएम समेत पीएसी समेत आसपास थानों के फोर्स को भी बुला लिया। एसडीएम, सीओ ने गुस्साई भीड़ को समझाकर ढाई घंटे बाद जाम खुलवा सके।
हादसा बुधवार तड़के छह बजे हुआ। नगर के मोहल्ला गद्दीटोला निवासी बनवारी मौर्य (45) डनलप में भूसा लोड कराने के लिए घर से निकले थे। उसके साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी 50 वर्षीय रामकुमार शर्मा भी थे। दोनों भूसा का व्यापार करते हैं। कॉलेज गेट के पास तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से डनलप रौंद दिया। हादसे में डनलप सवार बनवारी की मौके पर मौत हो गई। एक बैल भी मर गया। पुलिस ने गंभीर घायल रामकुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
बनवारी की मौत की खबर सुनकर उसके घरवाले और मोहल्ले के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने टैंकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सतीश कुमार शर्मा फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे के बाद अफसरों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में किशोर की मौत, पांच घायल
जरीफनगर/दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर महावा नदी के पुल के पास ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में किशोर की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है।
कासगंज के थाना सोरों अंतर्गत मानपुर नगरिया के सुल्तान परिवार समेत हरियाणा में रहकर भट्ठा पर नौकरी करते हैं। वहां से यह लोग डीसीएम में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। मंगलवार रात ढाई बजे डीसीएम ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा कर खाई में गिर गई। हादसे में सुल्तान के 15 वर्षीय पुत्र रामभजन की मौके पर मौत हो गई। नन्हीं (40) पत्नी अंतराम, अशोक (35) पुत्र कंचन, मुन्ना लाल (29) पुत्र कंचन, नूला देवी (38) पत्नी जितेंद्र और डीसीएम चालक राकेश (38) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य बाजार से होकर निकाले वाहन
उझानी। डनलप हॉकर की मौत के बाद बाईपास पर लगे जाम में जो वाहन फंस गए, उन्हें तो बैक नहीं कराया गया लेकिन पुलिस ने तोड़फोड़ की आशंका पर कासगंज और बदायूं की ओर आने-जाने वाहनों को मुख्य बाजार से होकर निकलवाया। इससे घंटाघर चौराहे के आसपास भी जाम का माहौल रहा। रूट डायर्वजन के लिए बदायूं बाइपास और मंडी मोड़ पर पुलिस कर्मियों को भी लगाना पड़ा।
एंबुलेंस स्टाफ से उलझ गए सिपाही
कादरचौक। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेस के स्टाफ से सिपाही उलझ गए। दरअसल पुलिस चाहती थी कि हादसे में मरने वाले रामबाबू के शव को भी एंबुलेंस स्टाफ बदायूं ले जाए। एंबुलेंस स्टाफ ने पहले घायलों को ले जाने की बात कही। इस पर थाने के सिपाही स्टाफ से उलझ गए। इस बजह से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।
कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि मृतक बनवारी मौर्य के भाई जयसिंह की तहरीर पर टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें