फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध छात्र ने खाया जहर

Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
Student Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मुंह से झाग निकलने पर परिवार वालों को घटना का पता चल सका। आनन-फानन में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी एक व्यक्ति का 15 वर्षीय बेटा निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। पिछले कई दिनों से वह घर पर पढ़ाई नहीं कर रहा था। इस बात से नाराज पिता ने  रविवार सुबह बेटे को फटकार दिया जो उसे नागवार गुजरा। गुस्से में उसने कमरे में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने कमरे के अंदर झांका तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें