फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरोड़ी में तनाव, कई थानों की फोर्स तैनात

Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थान पर लगने वाले मेले में लाउडस्पीकर के विरोध पर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के 25-25 लोग किए मुचलका पाबंद 
थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में शुक्रवार को देवस्थान पर लगे मेले में एक पक्ष की ओर से लाउडस्पीकर लगाने का विरोध शुरू कर दिया गया। इससे दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई। कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 25-25 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका में पाबंद किया है।
बिनावर थाने के गांव सिकरोड़ी में देवस्थान पर हर साल तीन दिवसीय मेला लगता है। इस बार मेला शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। बृहस्पतिवार को मेला में लगाने के लिए जब आयोजक लाउडस्पीकर लाए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। तनाव बनने पर एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव बिनावर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच थाने में बैठक कर मामले को निपटाने की कोशिश की गई। काफी कोशिश के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकला। शुक्रवार को मेला शुरू होने के साथ गांव में अलापुर, मूसाझाग, कुंवरगांव थानों से फोर्स को बुला ली गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के 25-25 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। दोनों पक्षों के 25-25 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया गया है।
-सीपी सिंह, एसओ बिनावर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें