फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
- मायके वालों का हत्या कर शव जलाने का आरोप
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को खबर दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों को इस बारे में खबर मिली तो उन्होंने ससुरालियों पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। शुक्रवार को गांव के आसपास जंगल में क्लू की तलाश भी की गई।
विज्ञापन

थाना कुंवरगांव के गांव उगलिया निवासी रामेश्वर दयाल ने अपनी बेटी रेखा (40) की शादी करीब 20 साल पहले सहसवान कोतवाली के गांव बक्सर निवासी हृदेश के साथ की थी। रेखा के एक 14 वर्ष बेटा भी है। रेखा की संदिग्ध हालात में मौत होने पर ससुराल के लोगों ने बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामेश्वर दयाल का आरोप है कि रेखा की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने जानकारी जुटाई। सीओ सहसवान श्योराज सिंह ने भी गांव पहुंच कर क्लू की तलाश में आसपास का जंगल खंगाला। यहां किसी भी स्थान पर न तो पुलिस को चिता की राख मिली और न ही कहीं पर जमीन खोदी हुई मिली। सीओ ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें