फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जा राज्यमंत्री के आवास के पास तीन घरों में चोरी

Tue, 02 Jun 2015 11:32 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सिलसिलेवार चोरियों रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। चोरों ने अब दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के आवास के पास तीन घरों को खंगाल लिया। यहां से चोर लाखों रुपये का सामान समेट कर ले गए। खबर मिलने पर हर बार की तरह इस बार भी कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर इतिश्री कर ली। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिवपुरम में दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव का आवास है। इनके आवास के पास ही धर्मवीर सिंह के घर में सोमवार की रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। यहां से चोरों ने 20 हजार रुपये की नगदी और जेवर समेत दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने सुमन का घर खंगाल लिया। सुमन के पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। यहां से चोर नगदी-जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल ले गए। पास में ही चोरों ने नेत्रपाल के घर पर भी धाबा बोला। यहां चोर सफल नहीं हुए। इन लोगों को सुबह होने चोरी की जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

सिलसिलेवार चोरियों से पुलिसिंग पर सवाल
बदायूं। शहर में चोर गिरोह सक्रिय है। सिलसिलेवार चोरियां हो रही हैं। पिछले सप्ताह कल्यान नगर मोहल्ले में चोरों ने शिक्षक होरवीर सिंह के घर से करीब पांच लाख रुपये का माल साफ कर दिया था। तीन दिन पहले ब्राह्मपुर में शिक्षक का घर खंगाल लिया। इससे पहले पटियाली सराय में नगला कॉलेज के शिक्षक हृदेश भारद्वाज के घर से चोर करीब 12 लाख रुपये का माल साफ कर चुके हैं। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में पुलिसिंग सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें