फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्वीकार

Fri, 10 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
ड्राईविंग लाईसेंस ऑनलाईन साफ्टवेयर बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते उपायुक्त एनके सोलंकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे। इसके लिए ई-दिशा केंद्र में सारथी वर्जन-4 साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। इस बारे में उपायुक्त एनके सोलंकी ने सभी उपमंडलाधीश की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब अभ्यर्थी का ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जाना है। इसके बाद वाहन पंजीकरण का काम भी ऑनलाइन होना। उन्होंने कहा कि ई-दिशा केंद्रों में सभी प्रकार की सरकारी फीस भी ई-ट्रांजेक्शन के माध्यम से लेना सुनिश्चित करें।

सोलंकी ने सभी उपमंडलाधीश से कहा कि वे सभी ई-दिशा केंद्रों में मिलने वाली सेवाओं के लिए सूचना पट अंकित करवाए। ई-दिशा केंद्रों पर ऐसे फ्लैक्स लगाए जाएं, जिसमें नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का पूरा ब्यौरा दर्ज हो। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी नहीं रखने वाले किसी भी अभ्यर्थी को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जाए। बैठक में उपमंडलाधीश सतवीर जांगू, सतीश कुमार, पूजा चांवरिया, नगराधीश बिजेंद्र भारद्वाज, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चिराग गर्ग, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर लवलेश ग्रोवर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें