फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया सॉल्व पेपर, एफआईआर

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हजारीलाल बापू मेमोरियल इंटर कॉलेज का मामला, इंटर रसायन का था पेपर  
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटर रसायन विज्ञान के प्रथम पेपर में बिल्सी तहसील के इस्लामनगर क्षेत्र स्थित हजारीलाल बापू मैमोरियल इंटर कॉलेज के केंद्र पर सॉल्व पेपर की कार्बन कापियां और गैैस पेपर के पेज पकड़े गए। गैस पेपर के जरिए पेपर में आए कई सवालों को हल किया गया था। तहसीलदार की ओर से की गई इस छापेमारी के दौरान केंद्र पर एक परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते पाए गए। इस मामले में केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ओर से केंद्र व्यवस्थापक और तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
परीक्षा शाम की पाली में थी। छापेमारी को पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेरट कमलकांत ने मौके पर विद्यालय के ही तीन कक्ष निरीक्षकों से गैस पेपर और रसायन विज्ञान के साल्व किए हुए प्रश्नों की कार्बन कॉपी भी बरामद कर ली। उन्होंने मामले में एफआईआर कराने के साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी कर दी है। डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। विभागीय कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे में बैठकर दे रहे परीक्षा
बदायूं। शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज और केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं को अंधेरे कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही है। डीआईओएस राकेश कुमार ने इन केंद्रों के व्यवस्थापकों को आगे होने वाली परीक्षाओं में व्यवस्था सुधारने की सख्त हिदायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें