फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सात और लोगों की जान गई 

Tue, 04 Sep 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा। पिछले चौबीस घंटों में बदायूं में सात लोगों की जान चली गई। लखीमपुर खीरी में भी दो लोगों के मरने की खबर है।  
विज्ञापन

बदायूं के हथिनी भूड़ गांव में चंद्रभान (50) की सोमवार देर रात बुखार से मौत हो गई। उनके बड़े भाई रघुराज भी बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह इलाज के लिए ले जाते वक्त उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसी गांव में रामकिशन (35) की मंगलवार दोपहर बुखार से मौत हो गई।  
दातागंज क्षेत्र के ग्राम मुड़सेना में ओमपाल (40) की एक दिन पहले ही बुखार से हालत बिगड़ी थी। मंगलवार दोपहर परिवार वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद खालसा निवासी झम्मनलाल के 14 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल को सोमवार सुबह बुखार आया। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में दवा दिलाई। देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ककराला के वार्ड नंबर पांच निवासी इशहाक खां की पांच वर्षीय बेटी सफिया खानम  की मंगलवार सुबह बुखार से मौत हो गई। सफिया खानम कई दिन पहले बुखार की चपेट में आई थी। 
निघासन (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के गांव बिनौरा निवासी गंगाराम की 10 वर्षीय पुत्री गोदा उर्फ गुड्डी देवी और कटहा गांव निवासी 14 वर्षीय काजल यादव की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। जिले में चार दिन में अब तक सात बच्चों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें