फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के हाथ लगा दंपति की हत्या में इस्तेमाल किया पेचकस

Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
रजनीश रिंकू पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव:
विज्ञापन

-घटनास्थल से बरामद पेचकस को सील करके ले गई टीम
-फारेंसिक जांच के बाद आला कत्ल से खुल सकता है राज

चर्चित रिटायर्ड दंपति हत्याकांड में सीबीआई के हाथ कामयाबी लगी है। दंपति के घर से पेचकस बरामद हुआ है। इसको सीबीआई टीम ने कब्जे में ले लिया है। सीबीआई का मानना है कि इसी से दंपति की हत्या की गई होगी, पुष्टि के लिए इसे फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है। जांच एजेंसी की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। रिटायर्ड दंपति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही एक्सपर्ट ने साफ कर दिया था कि हत्या में पेचकस जैसे किसी नुकीले औजार का इस्तेमाल किया गया है। सीबीआई मान कर चल रही है कि यही पेचकस हत्या में इस्तेमाल हुआ था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता (70) के शव आठ अप्रैल 2015 की रसोई में मिले थे। एसटीएफ और पुलिस की पांच टीमें कई महीने से हत्यारों की पहचान में जुटी है। इसके बाद सितंबर 2016 में इस पेंचीदा मर्डर मिस्ट्री की तफ्तीश जांच एजेंसी सीबीआई को दे दी गई। गुरुवार को सीबीआई के आठ सदस्यों की टीम ने घटनास्थल का एक बार फिर से मुआयना किया। यहां चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कातिलों की सुरागरसी के लिए फिंगर प्रिंट और फारेंसिक एक्सपर्ट भी जुटे। सीबीआई के सूत्रों की माने तो घटनास्थल से पेचकस बरामद हुआ है। प्रारंभिक पड़ताल के बाद सीबीआई का मानना है कि इसी पेचकस का इस्तेमाल दंपति की हत्या में किया गया हो सकता है। घर में कुछ स्थानों से जांच एजेंसी ने फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। बता दें कि रिटायर्ड इंजीनियर दंपति की हत्या के बाद अमर उजाला ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फारेंसिक एक्सपर्ट के हवाले से 14 अप्रैल 2015 को ही इसकी ओर इशारा किया था कि डबल मर्डर में पेचकस का इस्तेमाल किया गया था। सीबीआई सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी की फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद हत्या में पेचकस के इस्तेमाल की बात मानी है। इसके बाद ही जांच एजेंसी ने गुरुवार को आला कत्ल बरामद करने के लिए घर का चप्पा-चप्पा छाना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें