-एसएसपी से मिलकर की हमलावरों पर कार्रवाई की मांग
सपा के जिला सचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकित चौहान के हत्यारोपी सर्वेश यादव के भाई देवेश यादव ने अपने भाई उमेश यादव के हत्यारोपियों पर घर में घुसकर फायरिंग का आरोप लगाया है। देवेश ने परिवार के लोगों के साथ शनिवार को एसएसपी महेंद्र यादव से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि उमेश यादव की करीब एक महीने पहले हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आवास विकास के हमेशपाल सिंह, आशीष और नीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। देवेश का आरोप है कि हत्यारोपियों ने शुक्रवार रात उनके घर पर धावा बोल दिया। जमकर फायरिंग की और भाग गए। उसने यूपी 100 को फोन भी किया। पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव का पति सर्वेश यादव सपा जिला सचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकित चौहान की हत्या के मामले में आरोपी है। सर्वेश यादव की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।