फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के हमले में  तीन किसान घायल

Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हजरतपुर के गांव असफपुर जंगल में वारदात
शुक्रवार रात सिंचाई कर रहे किसान बने निशाना
 हजरतपुर थाने के गांव असफपुर के जंगल में खेतों पर सिंचाई रहे किसानों पर शुक्रवार रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने तीन किसानो को बुरी तरह से पीटा। एक किसान भाग कर गांव पहुंच गया। गांव वाले मौके पर आए तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए।
हजरतपुर थाने के गांव असफपुर के सत्यपाल (50), राम कुमार (45), रामवीर (42) और भूरे (42) अपने खेतों पर शुक्रवार रात सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश यहां पहुंचे। इन लोगों से लूटपाट शुरू कर दी। जब किसानों के पास ज्यादा कुछ नहीं मिला तो इनको लाठी-डंडों से पीटा। मौका पाकर भूरे नाम के किसान शोकर मचाते हुए गांव की ओर भागा। गांव में जाग हो गई। दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश यहां से भाग गए। सत्यपाल, रामकुमार और रामवीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लूट की बाइक बरामद, एक बदमाश गिरफ्तार 
दातागंज (ब्यूरो)। शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन के गांव जरगवां का चांद खां शुक्रवार शाम बाइक से दातागंज आ रहा था। रास्ते में हजरतपुर थाने के गांव उलहैता नगला के पास चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारपीट करने के बाद नकदी और बाइक लूट ली। रात में ही चांद खां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने कटरी से बाइक बरामद कर विजय यादव नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी कल्लू और जितेंद्र भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें