फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ब्लाक कर्मी की मौत

Mon, 09 Feb 2015 12:33 AM IST
जरीफनगर/दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान-चंदौसी रोड पर अज्ञात वाहन से कुचल कर इस्लामनगर ब्लाक के कर्मचारी सुरजीत की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के फरार हो गया। मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज अंतर्गत गांव उर्वरी खेड़ा निवासी सुरजीत (30) पुत्र राधेश्याम इस्लामनगर ब्लाक में पत्र वाहक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी और बच्चे दहगवां ब्लाक में बने सरकारी आवास में रहते हैं। सुरजीत यहीं से अप-डाउन करते थे। शनिवार की रात उनको चंदौसी-सहसवान रोड पर गांव नाधा-कोठे के बीच बने यात्री शेड के पास किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रविवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ गंगा सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त सुरजीत के रूप में हुई। सुरजीत की पत्नी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरजीत की पत्नी देवी रानी की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मृतक अश्रित में मिली थी नौकरी
दहगवां। सुरजीत के पिता राधेश्याम भी विकास विभाग में तैनात थे। तैनाती के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। सुरजीत को मृतक आश्रित कोटा के तहत नौकरी मिली थी। कुछ महीने पहले ही उनका तबादला दहगवां से इस्लामनगर ब्लाक में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें