फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में फेंक दिया मलबा, झड़प की नौबत

Fri, 31 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली की नई सराय पुलिस चौकी के पास एक प्राचीन शिव मंदिर है। जर्जर होकर मंदिर की चहारदीवारी गिर चुकी है। चहारदीवारी गिरने के बाद आसपास के लोगों ने यहां मंदिर के प्रांगण में मलबा फेंक दिया। इस बारे में स्थानीय लोगों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। तमाम लोगों ने मंदिर परिसर में गुरुवार को सफाई शुरू कर दी। इसके बाद गिरी हुई चहारदीवारी को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। काम चल रहा था तभी यहां चौकी के दो सिपाही पहुंचे। सिपाहियों ने पुजारी शिवओम शंखधार समेत काम कर रहे लोगों को हड़का कर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

चौकी के सिपाहियों की इस हरकत से लोगों में गुस्सा दौड़ गया। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। झड़प की नौबत बनी तो सिपाही यहां से खिसक गए। बाद में इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। लोगों ने मंदिर की ढही चहारदीवारी को ठीक कराने की मांग की है।

मंदिर के पास रख दिया कूड़ादान
बदायूं। शिव मंदिर के पास ही नगर पालिका ने एक कूड़ेदान रख दिया है। कूड़ादान से कूड़ा कभी-कभार ही उठाया जाता है। भरे हुए कूड़ादान से जानवर कूड़ा यहां-वहां फैला देते हैं। गंदगी मंदिर में भी जाती है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्घालुओं को दिक्कत होती है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार नगर पालिका से शिकायत भी की हुई लेकिन अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन


जर्जर होकर ढह गई हैं मंदिर की दीवारें
बदायूं। नई सराय पुलिस चौकी में बने मंदिर की दीवारें जर्जर होकर ढह गई हैं। आसपास के लोगों ने दीवारों का फिर से बनवाने के लिए पिछले दिनों चंदा किया था। बुधवार को स्थानीय लोगों ने दीवारों के निर्माण का काम शुरू कराया था। इससे पहले यहां बात बिगड़ गई।

नई सराय पुलिस चौकी में स्थित शिव मंदिर प्राचीन है। कुछ शरारती तत्व मंदिर को जीर्णशीर्ण करना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यहां कोई नई परंपरा नहीं पड़ रही है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी।
-मुकेश पटेल, प्रदेश संयोजक अखिल भारत हिंदू महासभा

सांप्रदायिक माहौल खराब नहीं होना चाहिए। किसी मुद्दे को बेवजह तूल देना बेकार है। मंदिर प्राचीन है। इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। अगर मंदिर की दीवारें जर्जर होकर गिर गई हैं तो इनको ठीक कराने में किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए।
-महेश गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक

सांप्रदायिक सौहार्र्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर, मंदिर प्राचीन है, कोई नई परंपरा शुरू नहीं हो रही है तो काम में दखल नहीं होना चाहिए। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें