फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उठाए बाबरिया गिरोह के तीन बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज में शनिवार को डॉ. अनिल सेठ के घर दिनदहाड़े पड़ी डकैती और उससे पहले एक बाग में दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार अपराह्न यहां आकर बाबरिया गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। कासगंज पुलिस उन्हें पकड़ कर अपने साथ ले गई, लेकिन गिरोह के ठिकाने पर डकैती का माल भी बरामद होने की चर्चा है।
विज्ञापन

कासगंज पुलिस के दरोगा भीम सिंह भाटी के साथ कोतवाली के फोर्स ने अपराह्न में नगर के चटइया इलाके के एक घर में दबिश दी तो घर में तीन लोग और दो महिलाएं मिलीं। ये किराए  के मकान में पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे। महिलाओं समेत उन्हें कोतवाली लाया गया तो पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने नाम और पते भी बता दिए। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए नफीस और अशरफ अली मुजफ्फरनगर जिले के हैं। उनका साथी घायल है, जो पुलिस को कुछ खास नहीं बता पाया।
पकड़े गए बदमाशों के साथ दो महिलाएं भी हैं। कासगंज पुलिस बदमाशों के साथ महिलाओं को भी अपने साथ ले गई है। चर्चा तो यहां तक है कि कासगंज पुलिस को बदमाशों के ठिकाने पर डकैती का माल भी बरामद हुआ है। बता दें कि कासगंज जिले में तीन दिन पहले बदमाशों ने एक बाग में दो लोगों की हत्या कर दी थी। दोनों की हत्या के मामले में कासगंज पुलिस को बाबरियों की लिप्तता के सबूत भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना
कासगंज पुलिस ने चटइया इलाके में बाबरियों के ठिकाने पर दबिश दी तो गिरोह का एक सदस्य पुलिस से नोकझोंक करने लगा। उसके साथ मौजूद महिलाएं भी विरोध पर उतर आईं। कासगंज पुलिस ने कोतवाली पुलिस को भी कॉल कर मौके पर बुला लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम और पतों को लेकर भी पुलिस को शक है।

कासगंज पुलिस ने रविवार को चटइया मोहल्ले में दबिश देकर तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। सहयोग के लिए कोतवाली पुलिस भी साथ थी। कासगंज पुलिस तीनों बदमाशों को अपने साथ ले गई है। उन पर बाबरिया गिरोह का सदस्य होने का शक है।
विज्ञापन

-देवराज भाटी, कोतवाल उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें