फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले कई संदिग्ध युवकों के घर

Thu, 19 Nov 2015 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती में गृहस्वामी के दोस्त के मर्डर का मामला
विज्ञापन


पुलिस का गिरोहबंद बदमाशों की आशंका से इंकार
 

पुलिस ने अब तक की तहकीकात में जिस निष्कर्ष पर पहुंची है, उससे साफ है कि घटना में पेशेवर बदमाशों का हाथ नहीं हो सकता। घटना के दौरान घायल गृहस्वामी समेत उसके परिजनों ने पुलिस को बदमाशों को जिस तरह का हुलिया बताया है, वह भी उसे परेशानी में डाले हुए है। पूछताछ को हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवक भी उस हुलिया से मेल नहीं खाते। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस को यह भी बताया था कि बदमाश बोलचाल और शक्ल-सूरत से बाहरी नहीं लगते। इसके बाद ही पुलिस ने आपराधिक प्रवृति के स्थानीय युवकों पर नजर दौड़ानी शुरू कर दी है। हिरासत में मौजूद घुमंतू परिवार के सदस्यों से भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल पाया है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो बहुत कम लोगों को ही यह पता होगा कि भूदेव ने नये बने कमरों पर लिंटर डलवाने के लिए दो लाख रुपये की रकम जुटा कर घर में रखी है। ऐसे में नजदीकी का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। नजर तो हाल में जेल से छूटे तीन युवकों पर बनी हुई है। उधर, एसओजी समेत पुलिस की टीमों ने उन बदमाशों को पकड़ कर पूछताछ की कोशिश शुरू कर दी जिनका लूट और डकैती की घटनाओं में हाथ रहा है। उनके हालिया रहन-सहन और चाल-चलन के बारे में भी पुलिस पड़ोसियों के जरिए जानकारी हासिल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने जानी कार्रवाई की प्रगति
उझानी। डकैती और मर्डर को लेकर एसएसपी सौमित्र यादव ने दूसरे दिन भी मातहतों से अब तक की कार्रवाई को लेकर बात की। उन्होंने अधीनस्थों से यह भी पूछा है कि कार्रवाई की दिशा और दशा क्या है और कार्रवाई कहां तक पहुंची है? पीड़ित परिवार के कुनबे से जुड़े एक सदस्य के सेलफोन नंबर को सर्विलांस भी लगवाया गया है। वर्कआउट के लिए एसएसपी ने पूर्व में तैनात रहे थानेदारों को कोतवाली पुलिस के सहयोग में लगा दिया है। प्रभारी निरीक्षक, देवराज राठी ने बताया कि घटना का जल्द ही वर्कआउट होने की उम्मीद है। अब तक जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हत्थे लगे हैं। जो दिशा मिली है, उसके आधार पर तहकीकात को आगे बढ़ा दिया गया है। किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। घटना में शामिल बदमाश ही जेल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें