फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन ही दागदार हो गई खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरा साल पुलिस पर भारी रहा अब नए साल के पहले ही दिन खाकी दागदार हो गई। पहले तो अफसरों ने पूरे मामले में लीपापोती करने की कोशिश की जब वह इसमें कामयाब नहीं हुए तो मामले में करीब चौबीस घंटे के बाद सिपाही वीरपाल यादव और अनवीश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना के बाद से दोनों सिपाही फरार हैं। अब तक इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी नहीं की गई है।
विज्ञापन

पिछले साल बदायूं पुलिस के लिए कटरा सआदतगंज कांड के साथ उझानी कोतवाली का हरवीर यादव कांड और उसहैत कांड भारी पड़ गए थे। साल के आखिरी दो महीनों में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था। उम्मीद थी कि नए साल में पुलिस का इकबाल कुछ बुलंद होगा लेकिन साल केपहले ही दिन दो सिपाहियों की करतूत ने खाकी को शर्मशार कर दिया। खाकी शर्मशार हुई और अधिकारी लीपापोती करते रहे। समय रहने अगर मामले में रिपोर्ट दर्ज हो जाती तो सिपाहियों की गिरफ्तारी भी हो सकती थी। रिपोर्ट दर्ज करने में देरी करके महकमे ने सिपाहियों को फरार होने और सबूत मिटाने का पूरा मौका दिया। किशोरी से रेप हुआ या नहीं यह तो मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि थाना पुलिस पीड़िता और इनके परिवार को टहलाती रही। देर शाम मामला एसएसपी संतोष कुमार सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इनको जल्द गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी। सिपाहियों की गिरफ्तारी को एसओजी को भी लगाया गया है। -संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें